COPA

HTML Programming List Tags Explained

HTML Programming List Tags Explained in Hindi

एचटीएमएल प्रोग्रामिंग लिस्ट टैग
HTML Programming List Tag


HTML Programming List Tag

एचटीएमएल लिस्ट क्या हैं?
What are HTML List?


HTML में लिस्ट एलिमेंट <li> का उपयोग किसी भी जानकारी को सूचीबद्ध या लिस्ट करने के लिए किया किया जाता है। एचटीएमएल लिस्ट के प्रयोग से किसी जानकारी को नंबर लिस्ट अथवा बुलेटेड लिस्ट के रूप में प्रदर्शित कर सकते हैं। लिस्ट के प्रयोग से जानकारी को बेहतर तरीके से व्यवस्थित किया जा सकता है।
HTML में मुख्य रूप से निम्न लिस्ट का प्रयोग किया जा सकता है।
 ➥ ऑर्डर लिस्ट (Ordered List)
 ➥ अनऑर्डर लिस्ट (Unordered List)
 ➥  डिस्क्रिपशन लिस्ट (Description List)
 ➥ नेस्टेड लिस्ट (Nested List)

एचटीएमएल ऑर्डर लिस्ट
HTML Ordered List


एचटीएमएल में ऑर्डर लिस्ट (Ordered List) का प्रयोग एक निश्चित क्रम में सूचनाओं को प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है। ऑर्डर लिस्ट को नंबर लिस्ट भी कहा जाता है। इसके लिए <ol> ........</ol> टैग का प्रयोग किया जाता है। <ol> Tag ऑर्डर लिस्ट को डिफाइन करने के लिए प्रयोग किया जाता है। इसके बाद लिस्ट आइटम (List Item) एलीमेंट <li> ........</li> से लिस्ट बना सकते हैं।
एचटीएमएल ऑर्डर लिस्ट उदाहरण:


एचटीएमएल ऑर्डर लिस्ट प्रोग्राम आउटपुट :


Ordered लिस्ट में टाइप एट्रीब्यूट type का प्रयोग करके लिस्ट में नंबर स्टाइल जैसे नंबर लिस्ट, अल्फाबेटिकल लिस्ट, रोमन नंबर लिस्ट को भी बनाया जा सकता है। ऑर्डर लिस्ट में निम्न नंबर स्टाइल का प्रयोग कर सकते हैं।
 ➥ Number (Default) – 1
 ➥ Uppercase Letter – A
 ➥ Lowercase Letter – a
 ➥ Uppercase Roman Number – I
 ➥ Lowercase Roman Number – i
एचटीएमएल ऑर्डर लिस्ट टाइप एट्रीब्यूट उदाहरण:


एचटीएमएल ऑर्डर लिस्ट टाइप एट्रीब्यूट आउटपुट :


एचटीएमएल अनऑर्डर लिस्ट
HTML UnOrdered List


एचटीएमएल में अनऑर्डर लिस्ट (UnOrdered List) का प्रयोग सूचनाओं को किसी भी क्रम में लिस्ट के रूप में प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है। अनऑर्डर लिस्ट को बुलेट लिस्ट भी कहा जाता है। इसके लिए <ul> ........</ul> टैग का प्रयोग किया जाता है। <ul> Tag अनऑर्डर लिस्ट को डिफाइन करने के लिए प्रयोग किया जाता है। इसके बाद लिस्ट आइटम (List Item) एलीमेंट <li> ........</li> से अनऑर्डर लिस्ट बना सकते हैं।
एचटीएमएल अनऑर्डर लिस्ट उदाहरण:


एचटीएमएल अनऑर्डर लिस्ट प्रोग्राम आउटपुट :


अनऑर्डर लिस्ट (Unordered List) में टाइप एट्रीब्यूट type का प्रयोग करके लिस्ट में बुलेट स्टाइल जैसे सर्कल लिस्ट, स्क्वेर लिस्ट अथवा डिस्क लिस्ट का प्रयोग लिस्ट में किया जा सकता है। अनऑर्डर लिस्ट में निम्न बुलेट स्टाइल का प्रयोग कर सकते हैं।
 ➥ Circle (Default)
 ➥ Square
 ➥ Disc
एचटीएमएल अनऑर्डर लिस्ट टाइप एट्रीब्यूट उदाहरण:


एचटीएमएल अनऑर्डर लिस्ट टाइप एट्रीब्यूट प्रोग्राम आउटपुट :


एचटीएमएल डिस्क्रिप्शन लिस्ट
HTML Description List


एचटीएमएल में डिस्क्रिप्शन लिस्ट (Description List) का प्रयोग किसी लिस्ट आइटम का विवरण देने अथवा उसे डिफाइन करने के लिए किया जाता है। इसे डेफ़िनेशन लिस्ट भी कहा जाता है। इस तरह की लिस्ट का प्रयोग डिक्शनरी, ग्लॉसरी, बिबलियोग्राफी बनाने के लिए किया जाता है।
डिस्क्रिप्शन लिस्ट (Description List) के लिए <dl>, टैग के साथ में <dt> एवं <dd> टैग का प्रयोग किया जाता है।
<dl>........</dl> टैग का प्रयोग डिस्क्रिप्शन लिस्ट को प्रारंभ करने के लिए किया जाता है।
<dt>........ </dt> टैग का प्रयोग डिस्क्रिप्शन टर्म को डिफाइन करने के लिए किया जाता है, इसमें जिस टर्म को डिफाइन करना है उसे लिखा जाता है।
<dd>........</dd> टैग का प्रयोग डिस्क्रिप्शन डेटा के लिए किया जाता है, इस टैग में डिस्क्रिप्शन टर्म में दिए गए टर्म का डिस्क्रिप्शन अथवा डेफ़िनिशन दी जाती है।
एचटीएमएल डिस्क्रिपशन लिस्ट उदाहरण:


एचटीएमएल डिस्क्रिपशन लिस्ट प्रोग्राम आउटपुट :


एचटीएमएल नेस्टेड लिस्ट
HTML Nested List


एचटीएमएल में नेस्टेड लिस्ट (Nested List) का प्रयोग एक लिस्ट के अंदर अन्य लिस्ट को दर्शाने के लिए किया जाता है। यह एक प्रकार की मल्टीलेवल लिस्ट होती है, इसमें लिस्ट को एक से अधिक लेवल में दर्शाया जाता है। इसमें लिस्ट के अंदर सबलिस्टिंग कर नेस्टेड लिस्ट बनाई जा सकती है। इस तरह की लिस्ट का प्रयोग टेबल ऑफ कंटेन्ट, इंडेक्स बनाने के लिए किया जाता है।
इसमें ऑर्डर अथवा अनऑर्डर दोनों ही लिस्ट का प्रयोग किया जा सकता है।
एचटीएमएल नेस्टेड लिस्ट उदाहरण:


एचटीएमएल नेस्टेड लिस्ट प्रोग्राम आउटपुट :


















Computer Hindi Notes | Web Page Design with HTML


HTML Hindi Notes for ITI-COPA, CCC, DCA, PGDCA
copaguide.com



Web Page Design HTML | Practical Exercise


Web Page Design Using HTML Practical
copaguide.com



Online MCQ Test Series | Internet & HTML


Web Page Design Using HTML MCQ
copaguide.com



Tags - What is HTML List Tag? HTML Programming List Tag. HTML Hindi Notes Ordered List, Unordered List, Description List, Nested Lists in HTML with Code Examples. HTML Unordered List, HTML Ordered List, What are Nested Lists in HTML? How to Create Ordered Lists in HTML, More Than One Nested Lists in One List, HTML Ordered Lists, Ordered HTML List - The Type Attribute, Ordered HTML List Example, Nested HTML Lists Practical Exercise, Unordered HTML List, How to Create a Nested List in HTMLThe Description List element, Learn how to create a list in HTML. HTML Unordered List, HTML Ordered List, HTML Definition List, Nested HTML List, UL Element, OL Element, LI Element, DL Element, DT Element, DD Element in HTML. Types of HTML List, List Tag in HTML Hindi Notes
HTML लिस्ट क्या हैं? एचटीएमएल लिस्ट का कैसे प्रयोग करें? ऑर्डर लिस्ट एवं अनऑर्डर लिस्ट में अंतर, एचटीएमएल डिस्क्रिप्शन लिस्ट कैसे बनाएं, नेस्टेड लिस्ट क्या है? एचटीएमएल लिस्ट टैग की जानकारी, एचटीएमएल प्रोग्रामिंग लिस्ट के उदाहरण सहित प्रोग्रामिंग कोड, HTML List का परिचय, HTML List बनाने के लिए Use होने वाले HTML Elements, HTML List के प्रकार



 

||    Theory    ||    Practicals    ||    Video Tutorials    ||    Online Test Series   ||


Translate